HomeHindi Newsउत्तराखंड में 30 तक ऐसा ही रहेगा मौसम.. कई जिलों में भारी...

उत्तराखंड में 30 तक ऐसा ही रहेगा मौसम.. कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में कई दिनों से चटख धूप के चलते पड़ रही गर्मी से बारिश ने राहत दी, जो आज भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य जिलों में जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं। देहरादून में कल दोहर बादल छाने के बाद झमाझम बारिश हुई थी। दो मिलीमीटर बारिश से मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments