HomeHindi Newsबॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी में भारत के इन दो खिलाड़ियों से रहना होगा...

बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी में भारत के इन दो खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

नवंबर माह में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरू होने से पहले लगातार बयान बाजी का दौर चल रहा है। और अब इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी प्लेन मैक्सवेल ने भारतीय टीम की ओर से उन दो खिलाड़ियों के नाम लिए हैं जो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नतीजे तय कर सकते हैं।

अश्विन और जडेजा की जोड़ी से रहना होगा सावधान:ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि “मुझे लगता है कि लंबे समय से अश्विन और जड़ेजा जैसे लोगों के खिलाफ खेलने के बाद ऐसा लगता है कि ये दोनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका हमने लगातार सामना किया है और उनके साथ हमारी लड़ाई अक्सर खेल के नतीजे तय करती है।

मैक्सवेल ने आगे कहा कि “अगर हम रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जड़ेजा के खिलाफ अच्छा खेलते हैं, तो हम आम तौर पर खुद को उस समय की तुलना में बेहतर स्थिति में पाएंगे जब उनके पास फील्डिंग का दिन था और उन्होंने हमारे ऊपर दबाव डाला था।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा है। अगर रविचंद्रन अश्विन को लगातार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी मौके मिलते हैं तो यह देखना होगा कि वह कितने मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। क्योंकि बाहर रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments