HomeHindi NewsHaryanaहम कोई हेमा मालिनी तो हैं नहीं.. रणदीप सुरजेवाला के बयान पर...

हम कोई हेमा मालिनी तो हैं नहीं.. रणदीप सुरजेवाला के बयान पर भड़की भाजपा

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में सभा में कहा कि हम लोगों को आप सांसद-विधायक इसलिए बनाते हैं ताकि जनता की आवाज संसद में उठा सकें। कोई हेमा मालिनी तो हैंं नहीं, फिल्म स्टार तो हैं नहीं। उन्होंने धर्मेंद्र से शादी कर रखी है, जो हमारी बहू हैं। इस बयान पर उप्र के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेता लगातार नारी शक्ति का अपमान कर रहे हैं। जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments