HomeHindi Newsमहाराष्ट्र में पानी की टंकी धराशायी.. 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

महाराष्ट्र में पानी की टंकी धराशायी.. 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ के भोसरी इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक पानी की टंकी का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया जिससे 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments