HomeHindi NewsHaryanaपंजाब-हरियाणा के बीच गहराया जल विवाद.. BBMB के चेयरमैन को बनाया बंधक

पंजाब-हरियाणा के बीच गहराया जल विवाद.. BBMB के चेयरमैन को बनाया बंधक

पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद के चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के चेयरमैन को आप कार्यकर्ताओं द्वारा बंधक बनाने की घटना सामने आई है। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई और उन्हें छुड़ाया। इस घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी नंगल पहुंचे हैं। पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि BBMB द्वारा हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका आप कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। आप कार्यकर्ताओं ने BBMB के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी को बंधक बना लिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर चेयरमैन को छुड़वाया।

केंद्र सरकार से दखल की मांग करेगा हरियाणा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी स्थिति का जायजा लेने के लिए नंगल पहुंचे। पंजाब के केबिनेट मंत्री हरजोत बैंस भी नंगल डैम पर मौजूद हैं। हाईकोर्ट ने यह कहा कि पंजाब पुलिस बीबीएमबी के काम में दखल नहीं देगी। हरियाणा के पानी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से संपर्क करेगी। यह घटना जल प्रबंधन और राज्यों के अधिकारों को लेकर एक बड़ी कानूनी और राजनीतिक चुनौती बनकर उभर रहा है। यह घटना पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद को और भी गंभीर बना रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments