HomeHindi NewsDelhi Newsजलसंकट : टैंकर के लिए वार रूम गठित.. ये उपाय भी करेगी...

जलसंकट : टैंकर के लिए वार रूम गठित.. ये उपाय भी करेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली जल संकट पर जल मंत्री आतिशी ने कहा कि हम एक सेंट्रल वॉटर टैंकर का वॉर रूम दिल्ली जल बोर्ड में स्थापित कर रहे हैं। इसका नेतृत्व एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी करेगा। जो भी दिल्लीवासी टैंकर चाहते हैं वे 1916 पर कॉल कर सकते हैं। 5 जून से दिल्ली के हर वॉटर ज़ोन में दो अफसरों को तैनात किया जाएगा। वे त्वरित प्रतिक्रिया टीम बनाएंगे जो पानी की कमी वाले इलाकों में ग्राउंड पर उपलब्ध होगी। दिल्ली जल बोर्ड की 200 प्रवर्तन टीमें बना रहे हैं जो पानी की बर्बादी की जांच करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments