HomeHindi NewsGujarat Newsमहाकुंभ के लिए जल एंबुलेंस रवाना.. अब तक यहां हो चुका है...

महाकुंभ के लिए जल एंबुलेंस रवाना.. अब तक यहां हो चुका है प्रयोग

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ मेला 2025 का आयोजन होगा। ऐसे में अब एक सप्ताह का समय ही बचा है। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर से प्रयागराज के महाकुंभ मेले से पहले जल एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इनका उपयोग महाकुंभ मेले के दौरान गंगा नदी में किया जाएगा, ताकि किसी भी हादसे की स्थिति में त्वरित सहायता की जा सके।

जानें क्या होती है जल एंबुलेंस

जल एम्बुलेंस एक ऐसी नाव होती है जिसका इस्तेमाल आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल द्वीप क्षेत्रों जैसे कि वेनिस शहर, इटली, सिसिली द्वीप समूह, यूके या नॉर्वे फि़ओड्र्स में अक्सर किया जाता है। भारत में मध्य प्रदेश रिवर एम्बुलेंस शुरू करने वाला पहला राज्य है। 2011 में जबलपुर-मंडला जिले के बरगी जलाशय में देश की पहली रिवर एम्बुलेंस की शुरुआत हुई थी। इसके बाद साल 2013 में सरदार सरोवर बांध के बैक वॉटर में भी ऐसी ही एक और जल एम्बुलेंस सर्विस शुरू की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments