HomeHindi NewsEntertainment35 साल बाद थियेटर में देखें 'मैंने प्यार किया'.. इस दिन होगी...

35 साल बाद थियेटर में देखें ‘मैंने प्यार किया’.. इस दिन होगी रिलीज

बालीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की पहली फिल्म तो सभी को याद होगी। इस चॉकलेटी हीरो ने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। 80 के दशक में आई इस फिल्म में भाग्यश्री उनके अपोजिट नजर आई थीं। अब तीन दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के फिर से रिलीज की घोषणा की है। 35 साल बाद ये मूवी अब फिर से थिएटर्स में रिलीज होगी। मैंने प्यार किया 23 अगस्त 2024 को फिर से रिलीज होगी।

सलमान की पहली फिल्म के फिर से रिलीज होने की खबर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। ‘मैंने प्यार किया’ में सुमन का किरदार निभाने वाली भाग्यश्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घोषणा को रीपोस्ट किया। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो प्रेम (सलमान खान) और सुमन (भाग्यश्री) की कहानी बयां करती है। फिल्म में प्यार है, इंतजार है तो एक्शन भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments