HomeHindi NewsEntertainment‘केसरी 2’ को ध्यान से देखें और फोन दूर रखें.. अक्षय कुमार...

‘केसरी 2’ को ध्यान से देखें और फोन दूर रखें.. अक्षय कुमार ने दर्शकों से की अपील

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 की कहानी जलियांवाला बाग कांड की त्रासदी पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अभिनेता इसे लेकर जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसकी स्क्रीनिंग के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि दर्शकों को इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए और अपने देश के अनकहे इतिहास को जानने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अनुरोध किया कि फिल्म देखने के दौरान आप अपने फोन को जेब में रखें और एक-एक संवाद को सुनें। अक्षय ने कहा कि फिल्म के दौरान सोशल मीडिया चेक करेंगे तो यह फिल्म का अपमान होगा। इसलिए फोन को दूर रखें।

यह है ‘केसरी 2’ फिल्म की कहानी

फिल्म ‘केसरी 2’ की कहानी की बात की जाए तो यहे जलियांवाला बाग हत्याकांड से जुड़ी है। इसमें अक्षय कुमार ने वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जो ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कोर्ट में जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार का केस लड़ते हैं। वे शहीद हुए लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास करते हैं। रण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा भी कई दिग्गज कलाकार भी हैं। फिल्म में आर. माधवन ने एडवोकेट नेविल मैककिनले और अनन्या पांडे ने युवा वकील दिलरीत गिल की अहम भूमिका निभाई हैं। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन ने किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments