HomeSportsBGT Seriesवाशिंगटन सुंदर ने अपनी अर्धशतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ऐसा...

वाशिंगटन सुंदर ने अपनी अर्धशतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल खेला गया। इस तीसरे दिन के खेल में नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर भारतीय टीम के लिए छा गए। वाशिंगटन सुंदर ने जहां 50 रनों की शानदार पारी खेली और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ एक दमदार साझेदारी की। तो वहीं दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शानदार शतक जड़ दिया।

ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने वाशिंगटन सुंदर

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर भारत के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट ने नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले किरण मोरे ने 1991 में मेलबर्न टेस्ट में, वहीं हरभजन सिंह ने 2008 में सिडनी और एडिलेड में खेले गए टेस्ट में नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा था। 

वाशिंगटन सुंदर को इस मुकाबले में खेलने का मौका मिला था और एक बार फिर से उन्होंने दमदार बल्लेबाजी करके दिखा दिया है कि उनमें विदेशी सरजमीं पर भी खेलने की क्षमता मौजूद है और उन्हें एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर भी खिलाया जा सकता है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments