HomeHindi News1 करोड़ की सेफ्टी फीचर्स वाली वॉल्वो कार.. हादसे में नहीं बचा...

1 करोड़ की सेफ्टी फीचर्स वाली वॉल्वो कार.. हादसे में नहीं बचा पाई 6 लोगों की जान

लक्जरी कारों में सुरक्षा के दावे किए जाते हैं और सेफ्टी फीचर्स गिनाए जाते हैं, लेकिन जब हादसे होते हैं तो ये कारें जान नहीं बचा पातीं। कुछ ऐसा हुआ बेंगलुरु स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी के सीईओ और उनके परिवार के 6 सदस्यों के साथ। पूरा परिवार महाराष्ट्र के सांगली जा रहा था कि तभी रास्ते में एक कंटेनर उनकी कार पर पलट गया। परिवार शानदार फीचर्स वाली एक करोड़ की वॉल्वो कार में सवार था।

सभी 6 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया

कार के अंदर बैठे सभी 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में आईएएसटी सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ चंद्रम येगापागोल, पत्नी गौराबाई, उनका 16 वर्षीय बेटा ज्ञान, 12 वर्षीय बेटी दीक्षा, येगापागोल की भाभी 36 वर्षीय विजयलक्ष्मी और उनकी छह वर्षीय बेटी आर्या शामिल थे।

धीमी हुई और हो गया हादसा

पूरा परिवार नई वोल्वो एक्ससी90 एसयूवी में महाराष्ट्र के गृहनगर सांगली जा रहे थे। हाईवे के बेंगलुरु-तुमकुरु खंड पर टिप्पागोंडानहल्ली के पास यह भयानक दुर्घटना हुई। इस कार के बारे में कहा गया था कि यह शून्य फैटल एक्सिडेंट है। जब हादसा हुआ तो विपरीत लेन में यह कार अचानक धीमी हो गई, जिससे उसके पीछे एक कंटेनर ट्रक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर को पार कर गया। इसने कार समेत पूरे परिवार को कुचल दिया। इससे अब कार के फीचर्स और कीमत पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments