HomeHindi Newsविराट कोहली की रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मौजूदगी ने तोड़ दिए...

विराट कोहली की रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मौजूदगी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली आज रेलवे के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में खेलते नजर आए। और विराट कोहली की मौजूदगी ने आज रणजी ट्रॉफी के इतिहास के सारे बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। क्योंकि आज जिस तरीके से विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए मैदान में फैन्स की मौजूदगी दिखाई दी है उसने यह बता दिया है कि विराट कोहली के नाम पर फैन्स अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं।

विराट कोहली को देखने के लिए उमड़ी 27000 से ज्यादा की भीड़

भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेलने उतरे हैं और उनको देखने के लिए दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ने तकरीबन 10000 से ज्यादा लोगों को मुफ्त में मैच देखने की अनुमति दी थी लेकिन फैंस की संख्या बढ़ती गई और जो रिपोर्ट्स के लिहाज से खबर सामने आ रही है उसमें बताया जा रहा है कि तकरीबन 27000 फैंस विराट कोहली को देखने के लिए उमड़े हैं

आज विराट कोहली की बैटिंग नहीं आ पाई क्योंकि दिल्ली की टीम का सिर्फ एक विकेट ही गिरा है। लेकिन कल एक बार फिर से विराट कोहली की बल्लेबाजी को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ी। और कल संख्या ज्यादा भी बढ़ सकती है क्योंकि आज जब विराट कोहली फील्डिंग कर रहे थे तो इतनी संख्या थी तो कल बल्लेबाजी में तो भीड़ उमड़ना पूरी तरह से दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments