HomeSportsBGT SeriesMCG में आग उगलता है विराट कोहली का बल्ला,आंकड़े देखकर आप भी...

MCG में आग उगलता है विराट कोहली का बल्ला,आंकड़े देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच शुरू होना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही यह सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर रुकी हुई है और दो टेस्ट मैच खेले जाने बाकी हैं। ऐसे में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाला टेस्ट मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। और मेलबर्न के मैदान पर भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली का रिकॉर्ड भी बेहद शानदार है।

विराट कोहली को बेहद रास आता है मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जलवा रहा है। इस मैदान में टीम इंडिया की इस रन मशीन के बल्ले से खूब रन निकले हैं। विराट कोहली भारत के लिए MCG में सबसे सफलतम बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने यहां पर अब तक 3 मैच की 6 पारियों में 52.57 की औसत से 316 रन बनाए हैं। इस दौरान सेंचुरी विराट कोहली ने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 169 रन का रहा है। लेकिन विराट इस मैदान में 2018 की सीरीज के बाद से नहीं खेले हैं। उम्मीद है कि अपने इस पसंदीदा मैदान में वो एक बार फिर से पुरानी लय में लौट आएंगे।

अगर मेलबर्न के मैदान पर विराट कोहली का बल्ला चलता है तो फिर भारतीय टीम की जीत की उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं। क्योंकि विराट कोहली का रन बनाना यानी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की फजीहत होना। और विराट कोहली एक बार फिर से मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर अपने बल्ले का जलवा दिखा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments