HomeHindi News25 वर्षीय युवा खिलाड़ी की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली

25 वर्षीय युवा खिलाड़ी की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली

भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ गई है। आपको बता दें विराट कोहली अब रणजी ट्रॉफी में शिरकत करते नजर आएंगे। 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ जो मुकाबला खेला जाना है उसमें विराट कोहली प्लेइंग 11 में खेलते नजर आएंगे और यह बात DDCA ने कन्फर्म कर दी है।

आयुष बडोनी की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12 साल के अंतराल के बाद भारत के प्रमुख घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। गौरतलब है कि इस दिग्गज ने अपना आखिरी मैच 2012/13 सीजन में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेला था। कोहली का इस टूर्नामेंट में भाग लेने का फैसला कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि बीसीसीआई ने हाल ही में नए दिशा निर्देश दिए हैं जो केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेने का निर्देश देते हैं। 

विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने 2012 के रणजी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और आखरी बार वही सीजन था जब कोहली ने रणजी ट्रॉफी खेला था। उसके बाद विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले नहीं खेले. क्योंकि कोहली बहुत जल्दी भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी बन चुके थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments