HomeSportsBGT Seriesअगले 3-4 साल और खेलेंगे विराट कोहली, पूर्व कोच ने कर दी...

अगले 3-4 साल और खेलेंगे विराट कोहली, पूर्व कोच ने कर दी भविष्यवाणी

भारतीय टीम के स्टार दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल इस वक्त बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पर्थ टेस्ट मैच के शतक को छोड़ दिया जाए तो विराट कोहली का प्रदर्शन काफी फीका रहा है। यही वजह है कि अब लगातार उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल उठ रहे हैं और आवाज़ भी तेज हो रही हैं। लेकिन इसी बीच रवि शास्त्री ने उनके रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

विराट कोहली तीन-चार साल और क्रिकेट खेलेंगे: रवि शास्त्री

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स में कहा कि ” मुझे लगता है कि विराट कुछ समय तक खेलेंगे। वह जिस तरह आउट हो रहा है या अन्य चीज जो भी हो उसे भूल जाइए, मुझे लगता है कि वह अगले तीन या चार साल और खेलेंगे।

रवि शास्त्री ने तो साफ तौर पर कह दिया है की विराट कोहली अगले तीन-चार साल और क्रिकेट खेलेंगे और काफी ज्यादा रन बनाएंगे। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली का पर्पल पैच एक बार फिर से आपको देखने मिलेगा। जबकि रोहित शर्मा के लिए उन्होंने यह कह दिया है कि रोहित शर्मा को लेकर अब सिलेक्टर्स को फैसला लेना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments