HomeSportsBGT Seriesएक बार फिर से बुरी तरह एक्सपोज हुए विराट कोहली

एक बार फिर से बुरी तरह एक्सपोज हुए विराट कोहली

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच सिडनी के मैदान पर पांचवा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से वही गलती कर बैठे हैं जो गलती वह इस पूरी सीरीज में करते आए हैं। यानी एक बार फिर से बाहर जाती हुई गेंद पर विराट कोहली ने बल्ला लगाने की कोशिश की और स्लिप में आउट हो गए। विराट कोहली ने सिर्फ 17 रन बनाए।

विराट के हाथ से निकलता जा रहा है समय

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस पूरी सीरीज के दौरान एक ही गलती करते नजर आ रहे हैं। आज विराट कोहली ने पूरा संयम बरता और 69 गेंद का सामना किया। लेकिन एक बार फिर से वह अंत में वही गलती कर बैठे और आउट हो गए। विराट कोहली के हाथ जब समय निकलता जा रहा है क्योंकि अगर अगली पारी में विराट कोहली के रन नहीं बनते हैं तो फिर विराट कोहली को टीम से ड्रॉप भी किया जा सकता है।

पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी के शतक को छोड़ दिया जाए तो इस पूरी सीरीज में विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल सके हैं। रोहित शर्मा को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है और अब अगला नंबर विराट कोहली का भी हो सकता है। ऐसे में दूसरी पारी विराट कोहली के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments