HomeHindi Newsविराट कोहली ने मुंबई पुलिस का किया धन्यवाद, ये है वजह

विराट कोहली ने मुंबई पुलिस का किया धन्यवाद, ये है वजह

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का विक्ट्री परेड और कार्यक्रम वानखेड़े स्टेडियम में कल आयोजित किया गया। भारतीय टीम कल ही बारबाडोस से ट्रॉफी जीतकर वापस भारत लौटी थी। उसके बाद भारतीय टीम को लगातार कार्यक्रम करने थे। और भारतीय टीम ने सबसे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की उसके बाद भारतीय टीम सीधा मुंबई के लिए रवाना हो गई जहां पर विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया।

विक्ट्री परेड में मरीन ड्राइव पर उमड़ा जनसैलाब

भारतीय टीम ने सबसे पहले मुंबई में जाकर ओपन बस में विक्ट्री परेड की जिसमें भारत के सभी खिलाड़ी मौजूद थे। लेकिन शायद भारतीय टीम ने भी यह नहीं सोचा होगा कि मरीन ड्राइव पर इतने लोग भारतीय टीम का स्वागत करने पहुंच जाएंगे। जनसैलाब मरीन ड्राइव पर पहुंच चुका था। यही वजह है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई पुलिस का धन्यवाद अपने अंदाज में किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments