HomeSportsBGT Seriesऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में उतरते ही विराट कोहली ने...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में उतरते ही विराट कोहली ने बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच आज से ब्रिस्बेन के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल बारिश की वजह से धुल गया है और सिर्फ 13.2 ओवर का ही मैच हो पाया है। लेकिन इस मुकाबले में विराट कोहली ने बिना बल्लेबाजी किये ही एक बड़ा रिकॉर्ड मैच में उतरते ही बना दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली खेल रहे हैं अपना 100वा मैच

आपको बता दें भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ 100 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही यह मुकाम हासिल किया था। सचिन ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 और श्रीलंका के खिलाफ  109 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। अब विराट कोहली दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली हमेशा रन बनाते हैं। विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ औसत 50 से भी ऊपर का चल रहा है। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट फॉर्मेट में 7 शतक जड़ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments