HomeEnglish News21 रनों की पारी के दौरान विराट कोहली ने बना डाला बड़ा...

21 रनों की पारी के दौरान विराट कोहली ने बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच मुकाबले के साथ आईपीएल 2024 के सीजन का आगाज हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पहले मुकाबले में बेंगलुरु की टीम को 6 विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली ने 20 गेंद में 21 रनों की पारी खेली। अपनी इस छोटी पारी के साथ ही विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचे विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली T20 क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली अब क्रिस गेल के बाद T20 क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। विराट कोहली ने 360वी पारी में 12000 रन पूरे कर लिए हैं।

वहीं क्रिस गेल की बात की जाए तो क्रिस गेल ने 345 पारियों मे 12000 रन T20 क्रिकेट में पूरे किए थे। और बेंगलुरु के लिए भी क्रिस गेल लंबे अरसे तक खेले हैं। अब विराट कोहली दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments