HomeHindi Newsआईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग, ऐसा करने...

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली ने लगाई लंबी छलांग, ऐसा करने वाले बने एकमात्र भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच की पहली पारी में 35 गेंद में 47 रनों की पारी खेली तो वहीं दूसरी पारी में ना बाद 29 रन बनाएं और अब इन छोटी परियों का विराट कोहली को काफी फायदा हुआ है और अब आईसीसी ने जो ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है उसमें विराट कोहली की एक बार फिर से टॉप टेन में एंट्री हो गई है

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 12वे स्थान से सीधा छठवें स्थान पर कोहली ने लगाई छलांग

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली कानपुर टेस्ट मैच से पहले आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 12वे स्थान पर थे। लेकिन अब हाल ही में आईसीसी ने जो रैंकिंग जारी की है उसने विराट कोहली 6 स्थान के फायदे के साथ छठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। तीसरे स्थान पर इस वक्त भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल है उनको भी आईसीसी रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है।

विराट कोहली ने आईसीसी रैंकिंग में एक और रिकॉर्ड कायम किया है कि कोहली वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में मिलाकर टॉप टेन में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। विराट कोहली आईसीसी वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर है तो वहीं टेस्ट रैंकिंग है विराट कोहली छठवें पायदान पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के बल्ले से अगर बड़ी पारियां निकलती हैं तो बहुत जल्द विराट कोहली नंबर एक रैंकिंग पर भी पहुंच सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments