HomeHindi Newsविराट कोहली ने नेट्स में जड़ा ऐसा छक्का कि टूट गई दीवार

विराट कोहली ने नेट्स में जड़ा ऐसा छक्का कि टूट गई दीवार

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। इस पहले टेस्ट से पहले भारतीय टीम इस वक्त अभ्यास कर रही है। लेकिन अभ्यास से पहले जब भारतीय टीम का कैंप लगा हुआ था तब विराट कोहली भी उस कैंप में बल्लेबाजी कर रहे थे, और बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली फुल फ्लो में दिखाई दिए और उन्होंने कई छक्के भी लगाए।

विराट कोहली के छक्के की वजह से टूट गई ड्रेसिंग रूम के पास की दीवार

दरअसल कैंप के दौरान जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा कि ड्रेसिंग रूम के पास की दीवार टूट गई। इस आर्टिकल में जो तस्वीर हमने लगाई है उस पर आप देख सकते हैं की दीवार पर कितना ज्यादा असर हुआ है और साफ तौर पर दीवार पर एक बड़ा सा छेद नजर आ रहा है। और जिओ सिनेमा के द्वारा साझा किए गए वीडियो में कहीं ना कहीं दिखाई भी दे रहा है कि किस तरह से दीवार टूटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments