HomeHindi Newsविराट कोहली को हुआ नैक स्पासम, रणजी ट्रॉफी में खेलना मुश्किल

विराट कोहली को हुआ नैक स्पासम, रणजी ट्रॉफी में खेलना मुश्किल

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को चोट लग गई है और यह चोट उनके गले में है। विराट कोहली को आज रणजी ट्रॉफी के लिए टीम के साथ ट्रेनिंग करना था। लेकिन अब खबर आ रही है कि विराट कोहली को नैक स्पासम हुआ है और इस वजह से उनका रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

संभावित लिस्ट में है विराट कोहली का नाम

23 जनवरी से दिल्ली और सौराष्ट्र की टीम के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाना है और विराट कोहली का नाम संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में है। लेकिन टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली को नैक स्पासम हुआ है उन्होंने इसके लिए इंजेक्शन भी लिया है। इस वजह से हो सकता है विराट कोहली ट्रेनिंग तो कर लें लेकिन वह मैच खेलेंगे या नहीं इसको लेकर कोई भी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments