HomeHindi Newsकानपुर टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं विराट...

कानपुर टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं विराट कोहली

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच कल से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय टीम चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच को जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। और अब भारतीय टीम की निगाहें कानपुर टेस्ट मैच को जीतकर 2-0 से श्रृंखला अपने नाम करने पर होंगी।

कानपुर टेस्ट मैच में हर किसी की निगाहें विराट कोहली की बल्लेबाजी पर रहेगी क्योंकि विराट कोहली की टेस्ट फॉर्मेट में बल्लेबाजी पर इस वक्त माइक्रोस्कोप लगा हुआ है। हर कोई सिर्फ विराट कोहली की ही बात कर रहा है क्योंकि विराट कोहली के बल्ले से पिछले कुछ मुकाबले से रन नहीं निकल पा रहे हैं। यही वजह है कि कानपुर टेस्ट मैच में विराट कोहली को रन बनाता हुआ हर कोई देखना चाहता है। इस मुकाबले में विराट कोहली अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना सकते हैं।

सिर्फ 35 रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27000 रन पूरे कर लेंगे विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली अगर इस टेस्ट मैच में 35 रन बना लेते हैं तो विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27000 रन हो जाएंगे। फिलहाल विराट कोहली के 534 मैच की 593 पारियों मे 26965 रन हो गए हैं। और अब विराट कोहली के पास सबसे तेज 27000 रन बनाने का मौका रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments