HomeHindi Newsमेलबर्न टेस्ट में राहुल द्रविड़ के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते...

मेलबर्न टेस्ट में राहुल द्रविड़ के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाना है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही है। और अब मेलबर्न टेस्ट मैच में क्या होता है यह देखना भी दिलचस्प होगा। क्योंकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर लगातार दो बार भारत टेस्ट मैच जीत चुका है। और भारतीय टीम को यह मैदान काफी रास भी आता है। विराट कोहली भी यहां पर जमकर रन बनाते हैं और उनके पास राहुल द्रविड़ का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

सिर्फ 39 रन बनाते ही राहुल द्रविड़ को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे विराट कोहली

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 मैचों की 47 इनिंग में 46.77 की औसत से 2105 रन ठोके हैं। वहीं बात करें अगर राहुल द्रविड़ की तो उनके नाम BGT में 32 मैचों की 60 इनिंग में 2143 रन दर्ज हैं।

ऐसे में अब अगर मेलबर्न में विराट सिर्फ 39 रन और बना लेते हैं तो वो ‘द वॉल’ को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पछाड़ते हुए चौथे नंबर पर आ जाएंगे। गौरतलब है कि फिलहाल इस मामले में राहुल द्रविड़ (2143) के अवाला, सचिन तेंदुलकर (3262), रिकी पोंटिंग (2555) और वीवीसीएस लक्ष्मण (2434) ही विराट कोहली (2105) से आगे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments