HomeHindi Newsविराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ शानदार पारी खेलकर तोड़ा डिविलियर्स का...

विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ शानदार पारी खेलकर तोड़ा डिविलियर्स का यह रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेले गए आईपीएल के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने नौ विकेट से गुजरात टाइटंस की टीम को हरा दिया। इस मुकाबले में विल जैक्स ने जहां 41 गेंद में 100 रनों की पारी खेली तो वहीं विराट कोहली ने भी 44 गेंद में 70 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। और इसी के साथ उन्होंने अपनी टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

डिविलियर्स के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में 6 चौके और तीन छक्के लगाए। इसी के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें आमतौर पर विराट कोहली के लिए बात होती है कि वह छक्के नहीं लगाते हैं, लेकिन आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। यानी विराट कोहली बड़े-बड़े छक्के लगाने में भी माहिर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments