HomeHindi NewsRCB अनबॉक्स इवेंट में दिखाई दिया विराट कोहली और स्मृति मंधाना का...

RCB अनबॉक्स इवेंट में दिखाई दिया विराट कोहली और स्मृति मंधाना का जलवा

आईपीएल 2024 के आगाज से पहले आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम का अनबॉक्स इवेंट का आयोजन किया गया। इस अनबॉक्स इवेंट में विराट कोहली समेत पूरी बेंगलुरु की टीम दिखाई दी। खासतौर पर महिला प्रीमियर लीग जीतने वाली स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम भी नजर आई।

RCB ने की अपनी जर्सी रिवील

आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने अपनी जर्सी भी रिवील की। इस इवेंट के दौरान विराट कोहली टीम के कप्तान डुप्लेसिस कैमरन ग्रीन, लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी समेत पूरी टीम मौजूद रही।

इस दौरान वूमेंस आईपीएल जीतने वाली बेंगलुरु की टीम के कप्तान स्मृति मंधाना समेत पूरी महिला टीम भी उपस्थित रही और पूरी टीम ने मैदान का चक्कर लगाते हुए फैंस का इस्तकबाल किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments