HomeHindi Newsविनोद कांबली की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती

विनोद कांबली की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली अचानक से बीमार हो गए हैं और उन्हें मुंबई के थाने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को उनकी हालत स्थिर बताई गई है और लगातार डॉक्टर उनकी निगरानी में लगे हुए हैं। यह पहली बात नहीं है कि विनोद विनोद कांबली बीमार हुए हैं लगभग 10 सालों से विनोद कांबली बीच-बीच में बीमार होते रहते हैं और कई बार उनके लंबे समय तक के लिए भी इलाज चला है।

हाल ही में सोशल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बने थे विनोद कांबली

आपको बता दें कुछ ही दिन पहले विनोद कांबली अपने बचपन के कोच रामकांत आचरेकर के एक स्मृति कार्यक्रम में दिखाई दिए थे। वहां वह कमजोर नजर आ रहे थे और कार्यक्रम में अपने बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय टीम के साथी सचिन तेंदुलकर से मिलने के बाद भावुक हो गए थे। कांबली भारतीय क्रिकेट में एक जाना पहचाना नाम है लेकिन उनके रिटायरमेंट के बाद की ज़िंदगी मुश्किलों से भरी रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments