HomeHindi Newsचाका के ग्रामीणों ग्रामीणों को मिली इलेक्ट्रिक ट्रॉली, लंबी दूरी तय करने...

चाका के ग्रामीणों ग्रामीणों को मिली इलेक्ट्रिक ट्रॉली, लंबी दूरी तय करने से मिलेगी राहत

जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि की चाका गाँव सहित अन्य क्षेत्र वासियों की आवाजाही के लिए मंदाकिनी नदी पर इलेक्ट्रिक ट्राली का पूजा अर्चना के बाद रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी,जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस के द्वारा शुभारंभ किया गया। लंबे समय से चाका गांव सहित क्षेत्रीय जनता द्वारा ट्रॉली लगाने की मांग की जा रही थी। उस क्षेत्र की जनता एंव स्कूली बच्चों को लंबी दूरी तय करते हुए अगस्त्यमुनि जाना पड़ता था। पिछले साल ट्रॉली निर्माण का कार्य विधायक भरत सिंह चौधरी के द्वारा शुरू करवाया गया था। विधायक भरत सिंह चौधरी ने ट्राली लगने पर सभी क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि चाका गांव के लिए आवागमन की बड़ी असुविधा थी। विशेषकर बरसात में जब नदी और गधेरे उफान पर होते हैं उस समय ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को बड़ी परेशानियों सामना करना पड़ता था। अब ट्राली लगने से क्षेत्र वासियों को बड़ी सुविधा होगी। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मंदाकिनी नदी पर सिल्ली-चाका के मध्य मोटर पुल का निर्माण किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments