HomeHindi NewsEntertainmentविक्रम मैसी ने किया संन्यास का ऐलान.. इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह...

विक्रम मैसी ने किया संन्यास का ऐलान.. इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह बताई वजह

फिल्म द साबरमती रिपोर्ट से फैंस के दिल जीतने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी ने अचानक एक्टिंग छोडऩे का फैसला कर लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए इस बात का ऐलान किया है। करियर के पीक पर रहने के बाद विक्रांत मैसी का एक्टिंग से संन्यास लेने का निर्णय किसी को रास नहीं आ रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद विक्रांत के चाहने वाले मायूस हो गए हैं और उनको बड़ा झटका लगा है।

घर वापसी का आया समय- विक्रांत

विक्रांत मैसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सनसनीखेज पोस्ट कर सबको हैरान कर दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टा पोस्ट में एक्टिंग छोडऩे की घोषणा की है। उन्होंने लिखा है-सभी को नमस्कार। पिछले कुछ सालों में मैंने बहुत देखा है, जो मेरे लिए अद्भुत रहा है। आप लोगों के प्यार-समर्थन का हमेशा अभारी रहूंगा। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, मुझे ये एहसास हो रहा है कि अब वक्त आ गया है कि मैं खुद को फिर से संभालूं और घर वापसी कर लूं। एक पति, पिता और बेटे के तौर पर अपने परिवार की देखभाल करूं। एक्टर होने के नाते साल 2025 में हम लोग एक आखिरी बार मिलेंगे। मेरी 2 अंतिम फिल्में बाकी हैं। आप सबका धन्यवाद। मैं हमेशा आपका ऋणि रहूंगा।

2007 में शुरू हुआ था विक्रांत का करियर

2007 में विक्रांत ने छोटे पर्दे के शो धूम मचाओ धूम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बालिका बधू के श्याम सिंह के किरदार में उन्होंने जमकर वाहवाही लूटी। रणवीर सिंह की फिल्म लुटेरा (2013) से विक्रांत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने छपाक, हाफ गर्लफ्रेंड, गिन्नी वेड्स सनी, हसीन दिलरूबा, गैसलाइट, लव हॉस्टल, 12वीं फेल, सेक्टर 36 जैसी फिल्मों में काम करके खूब नाम कमाया। वेब सीरीज मिर्जापुर ने उनके एक्टिंग करियर एक नई उड़ान दी थी। उनकी आने वाले फिल्म आंखों की गुस्ताखियां और जीरो से रिस्टार्ट हैं। हालांकि इनकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments