HomeHindi NewsEntertainmentविजय-रश्मिका की शादी की तारीख का खुलासा, टीम ने लगाई मुहर?

विजय-रश्मिका की शादी की तारीख का खुलासा, टीम ने लगाई मुहर?

​साउथ सिनेमा के चर्चित रूमर्ड कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कपल ने कथित तौर पर गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। कहा जा रहा है कि 3 अक्टूबर को विजय के घर पर एक बेहद निजी समारोह में दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सगाई की।

​खबरों में दावा किया जा रहा है कि दोनों अगले साल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे। यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न होगा।

​हालांकि रिपोर्ट के हवाले से सामने आई इन खबरों में विजय देवरकोंडा की टीम द्वारा शादी की तारीख पर ‘मुहर लगाने’ का जिक्र है, लेकिन फिलहाल दोनों ही अभिनेताओं की तरफ से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन अक्सर उन्हें साथ देखा जाता रहा है।फैंस लगातार सोशल मीडिया पर इस कपल को बधाई दे रहे हैं और उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments