HomeHindi Newsमुंबई टेस्ट से चोट की वजह से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी

मुंबई टेस्ट से चोट की वजह से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मैच 1 नवंबर से खेला जाना है। इस तीसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। वो न्यूजीलैंड जिसने बिना उस दिग्गज खिलाड़ी के बेंगलुरु और उसके बाद पुणे में टेस्ट में जीतकर पहली बार भारत में सीरीज जीत ली है। लेकिन इसके बावजूद उसे दिग्गज का बाहर होना बड़ा झटका है।

चोट की वजह से तीसरे टेस्ट से भी बाहर हुए केन विलियमसन

दरअसल न्यूजीलैंड की टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन चोट की वजह से तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। और अब केन विलियमसन टेस्ट सीरीज के लिए भारत नहीं आएंगे न्यूजीलैंड में ही रुककर रिहैब करेंगे ताकि इंग्लैंड के खिलाफ जो तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है तब तक विलियमसन पूरी तरह से फिट हो सके।

आपको बता दें केन विलियमसन इस वक्त ग्रोइन इंजरी की वजह से जूझ रहे हैं इसी वजह से वह भारत में टेस्ट सीरीज खेलने भी नहीं आ सके। हालांकि उनका नाम टेस्ट सीरीज की टीम में जरूर था लेकिन उम्मीद की जा रही थी कि विलियमसन पहले टेस्ट के बाद फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। केन विलियमसन न्यू जीलैंड की टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments