HomeHindi Newsऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच इस समय नहीं चलेंगे वाहन, आपातकालीन सेवाओं रहेंगी जारी

ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच इस समय नहीं चलेंगे वाहन, आपातकालीन सेवाओं रहेंगी जारी

एक नवंबर से रात 10 से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। हाईवे पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह फैसला लिया है। इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं रहेगा।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाया कदम
एसओ महिपाल सिंह रावत ने बताया कि देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर रात में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको रोकने के लिए एसपी टिहरी के निर्देश पर एक नवंबर से रात 10 से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। आपातकालीन सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments