HomeHindi Newsउत्तराखंड: वृद्धावस्था पेंशन योजना से गरीबों को मिल रहा सम्मानजनक जीवन

उत्तराखंड: वृद्धावस्था पेंशन योजना से गरीबों को मिल रहा सम्मानजनक जीवन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। इसी प्रयास के तहत वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से पति-पत्नी दोनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

यह योजना न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार ला रही है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर भी प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments