HomeHindi Newsसाहित्य भूषण पुरस्कार देगी उत्तराखंड सरकार, मिलेगी 5 लाख रुपए की राशि

साहित्य भूषण पुरस्कार देगी उत्तराखंड सरकार, मिलेगी 5 लाख रुपए की राशि

उत्तराखंड सरकार साहित्यकारों को साहित्य भूषण पुरस्कार देगी। इस पुरस्कार में पांच लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से हिंदी दिवस पर आयोजित समारोह में भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने यह घोषणा की। हिंदी दिवस पर उत्तराखंड राज भाषा संस्थान द्वारा आईआरडीटीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने भाषा के उत्थान व संवर्धन के लिए किए कई काम किए हैं। राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में हो रही है। मुख्यमंत्री ने भाषा संस्थान की पुस्तक उत्तराखंड की लोक कथाएं का विमोचन किया। उन्होंने कविता लेखन में श्रेष्ठ रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments