HomeHindi Newsउत्तराखंड को मिली 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी.. सीएम पुष्कर सिंह धामी...

उत्तराखंड को मिली 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी.. सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले-हम हैं तैयार

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम ने बताया कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से भेंट की है। 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उन्होंने इन खेलों की स्वीकृति प्रदान की है। हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर बन चुका है। सीएम ने कहा कि ये खेल भव्य होंगे।

विंटर नेशनल गेम्स भी होंगे

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष श्रीमती पीटी उषा से भेंट की। पूर्व में दिए गए प्रस्ताव पर आज बैठक के दौरान उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी, 2025 से 14 फरवरी, 2025 के मध्य किए जाने पर सहर्ष स्वीकृति मिली है। सीएम ने बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम्स का आयोजन भी उत्तराखंड में किए जाने का निर्णय लिया गया है। हमारी सरकार इन खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाडिय़ों के स्वागत के लिए उत्साहित है।

अगले हफ्ते SGM बैठक के बाद होगी तारीखों की पुष्टि

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा ने बताया कि 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की अंदाज़न तारीख तय की गई है। अगले हफ्ते SGM बैठक के बाद हम इसकी पुष्टि कर देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments