मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भीमताल बस दुर्घटना के घायलों से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। उन्होंने गंभीर घायलों को जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजने के निर्देश दिए। सरकार प्रभावितों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।


