शासकीय आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नववर्ष पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यस्त क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, अस्पतालों को अलर्ट पर रखने और यातायात नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


