HomeHindi Newsदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यूएसए ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया...

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यूएसए ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

दक्षिण अफ्रीका और यूएसए की टीम के बीच एंटीगा के मैदान पर t20 विश्व कप 2024 में सुपर 8 राउंड का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में यूएसए की टीम के कप्तान आरोन जोंस ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

यूएसए की टीम की बात की जाए तो यूएसए की टीम के नियमित कप्तान मोनांक पटेल आज के मुकाबले में चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं। यही वजह है कि आरोन जोन्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका की टीम की बात की जाए तो आज के मुकाबले में केशव महाराज को खिलाया जा रहा है और बर्टमैन टीम से बाहर हो गए हैं। वहीं यूएसए की टीम में केन्जिंगे की टीम में वापसी हो गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments