HomeHindi NewsChhattisgarh Newsबस्तर ओलंपिक के शुभंकर-लोगो का अनावरण.. अमित शाह भी समापन पर पहुंचेंगे

बस्तर ओलंपिक के शुभंकर-लोगो का अनावरण.. अमित शाह भी समापन पर पहुंचेंगे

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर ओलंपिक के शुभंकर और लोगो का अनावरण किया। सीएम साय ने कहा कि आज बस्तर ओलंपिक की तैयारी की दृष्टि से शुभंकर और लोगो का अनावरण गया है। आगामी 5 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक बस्तर ओलंपिक का आयोजन होगा और इसमें 1 लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया है। बस्तर ओलंपिक का मुख्य उद्देश्य बस्तर के लोगों, विशेषकर जो युवाओं को विकास की मुख्य धारा सो जोडऩा है। डबल इंजन का भी हमें लाभ मिला है। बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आएंगे।

पहाड़ी मैना और वन भैंसा बने बस्तर ओलंपिक के मस्कट

बस्तर ओलंपिक का मस्कट (शुभंकर) वन्य जीव संरक्षण को समर्पित है। पहाड़ी मैना और वन भैंसा बने बस्तर ओलंपिक के मस्कट बनाया गया है। लोगो में भी जनजाति समाज के प्रतीक चिह्नों का उपयोग किया गया है। मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा बैठक में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments