HomeHindi NewsBihar Newsकेंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा.. महागठबंधन के साथ जाने पर...

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने दिया इस्तीफा.. महागठबंधन के साथ जाने पर यह बोले

केंद्रीय मंत्री और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने अपने पद से इस्तीफा पीएम नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया। दरअसल बिहार में उनकी पार्टी को एनडीए ने एक भी सीट नहीं दी है। इसी से नाराज होकर उन्होंने कहा कि 5 सांसद होते हुए भी हमारे साथ नाइंसाफी हुई है। उन्होंने महागठबंधन के साथ जाने पर कहा कि अभी इस पर विचार चल रहा है। पशुपति ने भतीजे चिराग को पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद चिराग ने नई पार्टी बनाई और भाजपा ने उन्हें 5 सीटें दी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments