HomeHindi NewsEntertainmentअल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगी दो हीरोइन.. एटली की आने वाली फिल्म...

अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगी दो हीरोइन.. एटली की आने वाली फिल्म होगी जबर्दस्त

साउथ के निर्देशक एटली जवान फिल्म को लेकर चर्चाओं में आए थे। अब वे एक और दमदार फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अल्लू के साथ दो बॉलीवुड की अभिनेत्रियां नजर आएंगी। अल्लू के साथ इस फिल्म में जान्हवी कपूर का नाम लगभग फाइनल है, जबकि दूसरी हीरोइन के लिए दिशा पटानी और श्रद्धा कपूर जैसी अभिनेत्रियों से बात चल रही है। एटली इस फिल्म को बड़े स्तर पर यानि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाना चाहते हैं, जिसमें ढेर सारे ग्राफिक्स और वीएफएक्स होंगे।

पुष्पा 2 के बाद होगी दूसरी फिल्म

पुष्पा 2 की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने एटली के साथ नई फिल्म की घोषणा की थी, जिसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि हॉलीवुड के बड़े स्टूडियो भी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म में खलनायक की भूमिका भी एक बड़ा सितारा निभाएगा, लेकिन अभी उसका नाम फाइनल नहीं हुआ है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और जल्द ही फिल्म के नाम का एनाउंसमेंट भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments