HomeHindi Newsराष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप बहुमत की ओर.. सीनेट में भी बहुमत पाया

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप बहुमत की ओर.. सीनेट में भी बहुमत पाया

अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति पद की दौड़ में बढ़त के साथ ही बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं रिपब्लिकन पार्टी एक बार फिर से सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। नेब्रास्का में डेब फिशर की सीनेटर पद पर निर्णायक बढ़त के बाद 100 सीटों वाली सीनेट में रिपब्लिकन की संख्या 51 हो गई है, जो कि बहुमत का आंकड़ा है। रिपब्लिकन पार्टी चार साल बाद पहली बार कांग्रेस के महत्वपूर्ण सदन पर नियंत्रण हासिल करेगी। अमेरिका में राष्ट्रपति को मंत्रिमंडल की पुष्टि करने के साथ ही अन्य महत्वपू्ण मुद्दों पर सीनेट के समर्थन की आवश्यकता होती है।

दूसरे बार बनेंगे राष्ट्रपति

डोनाल्ड ट्रपं ने 247 इलेक्टोरल वोट हासिल कर लिए हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 270 है। इसी के साथ कमला हैरिस 214 इलेक्टोरल वोट हासिल कर उनसे काफी पीछे हैं। डोनाल्ड ट्रंप जीते तो वे दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे। 2020 में वे जो बाइडेन से हार गए थे। 2016 में वे अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे। अमेरिका में हर 4 साल में राष्ट्रपति के चुनाव होते हैं। इस तरह ट्रंप व्हाइट हाउस की रेस में काफी आगे निकल चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments