HomeHindi Newsमहाकुंभ से लौटते समय ट्रक-ट्रैवलर में भिड़ंत.. 7 लोगों की मौत, मप्र...

महाकुंभ से लौटते समय ट्रक-ट्रैवलर में भिड़ंत.. 7 लोगों की मौत, मप्र में यहां हुआ हादसा

मप्र के जबलपुर जिले के नेशनल हाईवे क्रमांक सात में सिहोरा के पास हादसा हो गया। आंध्र प्रदेश के ट्रैवलर सवार प्रयागराज में कुंभ स्नान करने गए थे। ट्रक एमपी 20 जेड एल 9105 जबलपुर से पुट्टी लेकर कटनी की ओर जा रहा था। सिहोरा के ग्राम मोहला बरगी के पास ट्रक का टायर अचानक फटा। और वह एक कार को टक्कर मारते हुए राँग साइड पहुंच गया। यहां प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर एपी 29 डब्ल्यू 1525 को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैवलर सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments