HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछग के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि.. बॉर्डर पर मारे जा चुके...

छग के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि.. बॉर्डर पर मारे जा चुके हैं 12 नक्सली

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में आईईडी विस्फोट में जान गंवाने वाले 2 एसटीएफ के जवानों के निधन पर शोक व्यक्त किया और घायल हुए 4 जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।

गढ़चिरौली-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हुई थी मुठभेड़

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली एसपी नीलोत्पल ने बताया कि कल गढ़चिरौली-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर जो मुठभेड़ हुई, उसमें हमें 12 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। हमने भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किए हैं। क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। हमारे एक अधिकारी और 2 जवान गोली लगने से घायल हुए थे, उनका इलाज किया जा रहा है और वो अभी खतरे से बाहर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments