HomeSportsBGT Seriesट्रेविस हेड ने बताया कौन होगा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया...

ट्रेविस हेड ने बताया कौन होगा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया का एक्स फैक्टर?

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से पहले टेस्ट मैच खेला जाना है और अब जोर शोर से तैयारी इस टेस्ट मैच की शुरू हो गई है। क्योंकि अब बेहद कम ही दिन बाकी रह गए हैं। और अब इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भारतीय टीम के एक एक्स फैक्टर खिलाड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बुमराह होंगे इस टेस्ट सीरीज में भारत के एक्स फैक्टर खिलाड़ी: ट्रेविस हेड

ऑस्ट्रेलिया की टीम के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने फॉक्स स्पोर्टस पर बातचीत करते हुए कहा कि “असंभव जसप्रीत बुमराह का सामना करना। आप ऐसा महसूस करने की कोशिश करते हैं कि आप एक कदम आगे हैं, लेकिन हमेशा ऐसा लगता है कि वो आपसे एक कदम आगे है। खेल का कोई भी प्रारूप हो, वो अविश्वसनीय है। वो उनका एक्स-फैक्टर है, वही वो खिलाड़ी है जिसके पास वो हर बार जाते हैं और अक्सर ऐसा होता है कि वो उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होता है। एक बल्लेबाज के तौर पर आपको अपना काम पूरा करना होता है। वो ऐसा खिलाड़ी है जो हमारे लिए इस सीजन में मुश्किल होने वाला है।

आपको बता दें जसप्रीत बुमराह ट्रेविस हेड को पहले भी टेस्ट क्रिकेट में आउट कर चुके हैं। जब साल 2018 में भारत की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर सीरीज जीती थी तब बुमराह ने मेलबर्न में ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड किया था वह बेहद शानदार गेंद थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments