HomeSportsBGT Seriesझूठे हैं ट्रेविस हेड,सिराज ने लड़ाई को लेकर दिया बड़ा बयान

झूठे हैं ट्रेविस हेड,सिराज ने लड़ाई को लेकर दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड के बीच एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन जो गहमागहमी देखी गई उसके बाद अब इस लड़ाई में एक नया मोड़ आ गया है। क्योंकि मोहम्मद सिराज ने अब उस पूरी लड़ाई को लेकर एक बड़ा खुलासा अपने एक इंटरव्यू में किया है और बताया है कि ट्रेविस हेड किस तरह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद सिराज को लेकर झूठ बोल रहे थे।

ट्रैविस हेड ने मुझे गाली दी है: मोहम्मद सिराज

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने हरभजन सिंह के साथ आज एक इंटरव्यू किया, जिसमें हरभजन सिंह ने उनसे ट्रेविस हेड को लेकर सवाल किया। जिस पर मोहम्मद सिराज ने कहा कि “ट्रेविस हेड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूठ बोला हैज उन्होंने मुझे वैल बॉल नहीं बोला था उन्होंने मुझे गाली दी थी उसके बाद ही मेरा यह रिएक्शन आया था। मैं हर खिलाड़ी की रिस्पेक्ट करता हूं लेकिन अगर मुझे कोई गाली देगा तो फिर मैं इस तरह का रिएक्शन जरूर दूंगा।

आपको बता दें एडिलेड टेस्ट मैच के दूसरे दिन ट्रेविस हेड ने 140 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन जब मोहम्मद सिराज ने उन्हें शानदार यॉर्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड किया तो फिर दोनों के बीच बहस दिखाई दी। मोहम्मद सिराज ने भी गुस्से वाला अग्रसेन दिखाया। उसके बाद से ही यह मामला आगे बढ़ा था। लेकिन फिर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रेविस हेड ने भी कहा था कि मैंने सिराज को कुछ नहीं कहा मैंने सिर्फ उन्हें वैल बॉल कहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments