HomeSportsBGT Seriesट्रेविस हेड ने फिर किया कमाल, जड़ दिया ब्रिस्बेन में शानदार शतक

ट्रेविस हेड ने फिर किया कमाल, जड़ दिया ब्रिस्बेन में शानदार शतक

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और टी टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर ट्रेविस हेड 103 और स्टीव स्मिथ 65 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। और एक बार फिर से ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ खूंटा गाड़ लिया है और तूफानी पारी खेल दी है।

कप्तान रोहित शर्मा के पास हेड के लिए नहीं दिखा कोई भी प्लान

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए कहा जाता है कि हर खिलाड़ी के लिए उनके पास प्लान रहता है। लेकिन जब ट्रेविस हेड बल्लेबाजी करने आते हैं तो ऐसा लगता है रोहित शर्मा से कप्तानी नहीं आती है। क्योंकि रोहित शर्मा के पास ट्रेविस हेड को आउट करने का कोई भी प्लान दिखाई नहीं दिया। गेंदबाज गेंद करते रहे और ट्रेविस हेड अपनी मर्जी से रन बनाते रहे। और अब टीम इंडिया इस वक्त बैकफुट पर दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments