HomeSportsBGT Seriesट्रेविस हेड ने बंद किये टीम इंडिया के एडिलेड टेस्ट में दरवाजे,जड़...

ट्रेविस हेड ने बंद किये टीम इंडिया के एडिलेड टेस्ट में दरवाजे,जड़ दिया शानदार शतक

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच एडिलेड के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से भारतीय टीम के ऊपर चढ़ चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने डिनर तक इस वक्त आठ विकेट के नुकसान पर 332 रन बना लिए हैं और ऑस्ट्रेलिया की टीम की कुल बढ़त 152 रनों की हो गई है। इस वक्त क्रीज पर मिचेल स्टार्क 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से एक बार फिर से भारतीय टीम के लिए ट्रेविस हेड काल बन गए। वो ट्रेविस हेड जिसने भारत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल छीन लिया, 2023 का वनडे विश्व कप छीन लिया। और अब ऐसा लग रहा है कि एडिलेड टेस्ट मैच भी ट्रेविस हेड ने भारतीय टीम के हाथ से छीन लिया है। ट्रेविस हेड ने 141 गेंद में 140 रनों की धमाकेदार पारी खेली जिसमें 17 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह 59 रन देकर 4 सफलता हासिल कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments