HomeHindi Newsगर्भगृह में रखे सोने-चांदी से बने खिलौने.. लट्टू, हाथी-घोड़े से खेलेंगे रामलला

गर्भगृह में रखे सोने-चांदी से बने खिलौने.. लट्टू, हाथी-घोड़े से खेलेंगे रामलला

अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। ऐसे में 5 साल के मनमोहक रामलला के लिए सभी जरूरी इंतजाम भी किए गए हैं। रामलला को सिर्फ आभूषणों से ही नहीं सजाया गया है, बल्कि उनके खेलने के लिए खिलौने भी रखे गए हैं। 5 सांल के बालक के रूप में विराजमान रामलला के लिए चांदी का झुनझुना है, तो हाथी-घोड़ा, ऊंट, लट्टू और खिलौना गाड़ी भी गर्भगृह में रखी गई है। नन्हे रामलला के हाथ में सोने का धनुष है तो एक हाथ में बाण भी है। धनुष में मोती, माणिक्य व पन्ने की लटकन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments