HomeHindi Newsभराड़ीसैंण के विकास कार्यों का लिया जायजा.. सड़क-हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे: धामी

भराड़ीसैंण के विकास कार्यों का लिया जायजा.. सड़क-हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे: धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर आज प्रात: काल विधानसभा भराड़ीसैंण में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि विधानसभा, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में हमारी सरकार सडक़ और हवाई कनेक्टिविटी के माध्यम से इस संपूर्ण क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान स्थानीय लोगों से भेंट कर प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक एवं सुझाव भी लिए।

सडक़ के सुधारीकरण के लिए 1.17 करोड़ स्वीकृत

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि केदारनाथ विधानसभा के विकासखंड ऊखीमठ के अंतर्गत आंतरिक मोटर मार्ग से किमाणा गांव तक सडक़ के सुधारीकरण कार्य के लिए 1 करोड़ 17 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सडक़ कनेक्टिविटी सुगम बनाने हेतु सतत क्रियाशील है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments